{"_id":"69d50ae6515d4053a80427b9","slug":"golden-eagle-boys-emerged-victorious-in-the-cricket-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157668-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्डन ईगल बॉयज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्डन ईगल बॉयज बना विजेता
विज्ञापन
गोल्डन इगल बॉयज पनोली ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता का खिताब। संवाद
विक्की ने घातक गेंदबाजी कर चटकाए सात विकेट
छोटा सचिन चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
विजेता टीम को 1.11 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के पनोली में क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्डन ईगल बॉयज ने विजेता की ट्रॉफी हासिल की है। प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया। यूथ क्लब पनोली की ओर से 40वें संस्करण क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी हरीश मेहता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला गोल्डन ईगल बॉयज (महादेव बॉयज पाट) और स्काई किंग नोटीकटार टीम मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव बॉयज पाट ने निर्धारित आठ ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोटीकटार की टीम 6 ओवर में 29 रन पर ही ढेर हो गई। विक्की धीमान ने घातक गेंदबाजी कर दो ओवर में सात विकेट चटकाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर छोटा सचिन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पहला प्राइज 1.11 लाख रुपये की नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 55,555 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी दी गई। उन्होंने क्लब के लिए 25 हजार की सहयोग राशि भेंट की। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। खेल से अनुशासन की सीख मिलती है और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें और नशे से दू रहें। इस मौके पर अध्यक्ष अनिश मेहता, उपाध्यक्ष अंकित मेहता, सचिव साहिल मेहता, कोषाध्यक्ष हरीश मेहता, राजेंद्र मेहता, संजीव खूंद, यशपाल सरकैक, पूर्व प्रधान खुनी पनोली पंचायत कुलदीप मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।