{"_id":"66965e9f9b97ea47c70e9cd6","slug":"go-to-school-and-tell-students-about-the-ill-effects-of-drugs-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-118817-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जाओं स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जाओं स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओ में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर मंगलवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरमंड से स्वास्थ्य शिक्षिका मंजुला और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने छात्रों को नशे के बारे में जागरूक किया।
मंजुला ने छात्र-छात्राओं को नशे के विभिन्न प्रकार, नशे से होने वाले नुकसानों और इसे रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का प्रयास अपरिहार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की अगर उन्हें कहीं भी घर हो या बाहर नशे से संबंधित कोई सामान बेचता और खरीदता दिखता है तो पुलिस को सूचना आवश्यक दें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजू कश्यप ने कहा कि नशे में न केवल शारीरिक रूप से ही कमजोर नहीं होते, बल्कि हमारा मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता है। उन्होंने छात्र और छात्राओं को नशे से दूर रहने के निर्देश दिए।