{"_id":"669661fa5a65b37b3a021dca","slug":"girl-dies-after-falling-into-water-tank-and-drowning-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118825-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पानी के टैंक में गिरकर डूबने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पानी के टैंक में गिरकर डूबने से युवती की मौत
विज्ञापन
गांव के बाहर कपड़े धोने जा रही थी युवती
पैर फिसलने से पानी से भरे टैंक में जा गिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। ग्राम पंचायत आनी के शाई में एक युवती की बरगेईधार के समीप पेयजल स्टोर टैंक में गिरने से मौत हो गई है। युवती की पहचान रमा देवी (24) पुत्री पूर्णचंद निवासी गांव शाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती गांव के समीप ही कपड़े धोने निकली थी कि अचानक पैर फिसलने से वह बरगेइधार के समीप बने पेयजल स्टोर टैंक में जा गिरी और इसमें डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्र शेखर ने बताया कि पानी की टैंक में युवती की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।