फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ghuntadi-Bajathal road was dedicated to the public two years ago, the bus has not run yet

Rampur Bushahar News: घूंटाड़ी-बजाथल मार्ग दो वर्ष पूर्व जनता को समर्पित, अभी तक नहीं चली बस

Wed, 12 Feb 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । नेरवा तहसील से लगती पंचायत गड़ा के दूरदराज क्षेत्र घूंटाड़ी-बजाथल में दो साल पहले सड़क को बस के लिए पास कर दिया है, लेकिन आज तक बस नहीं चली। सड़क की पासिंग के बाद दो दिन बस चलाई गई। उसके बाद बस नजर नहीं आई। बस न चलने ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बस न होने के चलते कैदी, पोलिया, और गड़ा, पंचायत के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की ये पहली ऐसी पंचायतें होंगी, जहां एक भी बस नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व बस के लिए सड़क को पास किया था। विभाग ने बस चलाने का आश्वासन भी दिया था। इसके बावजूद आजतक बस नहीं चली है। स्थानीय निवासी सालिग राम चौहान, सूरत राम, परमानंद का कहना है कि जहां बस में 20 रुपये खर्च कर नेरवा पहुंचते हैं, वही गाड़ी में 200 यात्री रुपये चुकाने पड़ते हैं। यहां लोगों की आमदनी इतनी अच्छी नहीं है कि लोग इतने पैसे खर्च कर सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार उनकी मांग को नहीं सुना जाता या अनदेखा किया जाता है, तो वह अब सरकार और विभाग के खिलाफ आंदोलन

किया जाएगा। गड़ा पंचायत उप प्रधान दिनेश घूंटा ने कहा कि एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों और सरकार के ध्यान में यह मामला ला चुके हैं, लेकिन इसको बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वह लोगो की समस्या का समाधान करने के लिए उनके साथ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। -- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed