{"_id":"6a0700cdb35d73d6df01863b","slug":"gharoli-village-has-been-experiencing-unannounced-power-cuts-for-a-month-villagers-are-suffering-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160280-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घरोली गांव में एक माह से लग रहे बिजली \nके अघोषित कट, ग्रामीण हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घरोली गांव में एक माह से लग रहे बिजली के अघोषित कट, ग्रामीण हो रहे परेशान
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन और बोर्ड से स्थायी विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की नित्थर पंचायत के घरोली गांव में बिजली के अघोषित कट से ग्रामीण परेशान हैं। एक महीने से बिजली के कट लग रहे हैं, जिससे आम जनता बेहद परेशान हैं। इसी गांव में वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर है, जहां 400 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्हें भी दिक्कत आ रही है। बिजली के बार-बार कट लगने से कंप्यूटर खराब हो रहे हैं। आजकल स्कूल के कार्य ऑनलाइन हैं। बच्चों के एनरोलमेंट का कार्य प्रगति पर है। कट लगने से पढ़ाई समेत कार्यालय के कार्य बाधित हो रहे हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्य निपटाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत बोर्ड से स्थायी विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है। उधर, अतिरिक्त कार्य संभाले विद्युत बोर्ड दुराह के कनिष्ठ अभियंता जगदीश ठाकुर का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।