{"_id":"6a5e22e51341280a8f015460","slug":"garha-panchayat-awaits-bus-service-for-two-and-a-half-years-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-165258-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सड़क पास, बस सेवा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सड़क पास, बस सेवा फेल
विज्ञापन
गढ़ा पंचायत में ढाई साल से बस सेवा का इंतजार
ग्रामीणों ने सरकार से की बस चलाने की मांग
तीन वर्ष पहले बनकर तैयार हो गई थी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा। रोहड़ू की गढ़ा पंचायत की सड़क का तीन वर्ष पहले निर्माण हुआ था। ढाई साल पहले यह सड़क बस समेत भारी वाहनों के लिए पास हो गई है लेकिन बस सेवा फेल साबित हो रही है। आज दिन तक ग्रामीण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने सरकार और परिवहन निगम से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। पूर्व उपप्रधान और नेशनल सेविंग्स स्टेट एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य दिनेश घुंटा ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले सरकार ने इस सड़क को भारी वाहनों के लिए पास कर दिया था। फिटनेस प्रमाणपत्र भी जारी हो चुका है, लेकिन अभी तक इस सड़क पर परिवहन निगम की बस नहीं चलाई गई है। पंचायतवासी कई बार परिवहन निगम के अधिकारियों से मिलकर और पत्राचार के माध्यम से बस सेवा शुरू करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। दिनेश घुंटा के अनुसार, बस सेवा शुरू होने से गढ़ा, बजाथल, खांनटी, कोंथाली, बसुआ और घुनटाड़ी गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, पोलिया और केदी पंचायतों के निवासी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में बस सुविधा न होने के कारण लोगों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है, जिससे उन्हें अधिक किराया देना पड़ता है। वहीं सीता राम, पदम घुंटा, इंदर, कंवर सिंह घुंटा, मेला राम शर्मा, सुरेंद्र क्लेट, भगत राम, पूर्व उपप्रधान गोविंद घुंटा, सुरेश थापन, गोपी थापन और संगत राम सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस मार्ग पर प्राथमिकता के आधार पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
डिपो में बसों और स्टाफ की कमी
नेरवा डिपो के ट्रैफिक मैनेजर और डिवीजन मैनेजर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अनिल शर्मा ने बताया कि डिपो में बसों और स्टाफ की कमी है। इस कारण नए रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नई बसें उपलब्ध होने और स्टाफ की कमी दूर होने पर गढ़ा मार्ग पर बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।