फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   gardening camp in pooh's noses

Rampur Bushahar News: पूह के नाकों में लगा बागवानी शिविर

Sun, 23 Jun 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के नाको में एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उद्यान विभाग किन्नौर ने किया। इस शिविर में मंत्री जगत सिंह नेगी मौजूद रहे, जिसमें नाको के ग्रामीणों ने भाग लिया। किन्नौर में जून 2024 से लेकर मार्च 2025 तक एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर विभिन्न विभाग आयोजित करेंगे। इसके लिए उद्यान विभाग ने जिला किन्नौर को नोडल विभाग घोषित किया है। उद्यान विभाग ने इन शिविरों को 38 ग्राम पंचायतों के 114 विभिन्न गांव में लगाने के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसमें 14 विभाग शामिल होंगे। उद्यान विभाग जिला किन्नौर उपनिदेशक भुपेंद्र नेगी ने कहा कि बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन समस्याएं व शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के जारी आदेशों की अनुपालना के अनुसार एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित करने के लिए उद्यान विभाग जिला किन्नौर को नोडल विभाग घोषित किया गया है। पिछले वर्ष एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर विभिन्न विभागों ने मार्च 2023 से मार्च 2024 तक लगाए थे, जिसमें 11 विभागों ने 23 ग्राम पंचायतों के 60 गांव के 1,385 बागवानो को प्रशिक्षण दिया था।

14 विभाग 114 गांवों में लगाएंगे शिविर
इस वर्ष भी इसी तरह के शिविरों का आयोजन जून 2024 से शुरु हो चुका है और मार्च 2025 तक जारी रहेगा। इसके आयोजन के लिए उद्यान विभाग सहित जिले के 14 अन्य विभाग सम्मिलित होंगे। इसमें उद्योग, कृषि, पशुपालन, सामाजिक कल्याण, वन, खाद्य एवं आपूर्ति, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, आयुष विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम, अग्रणी बैंक पीएनसबी, राष्ट्रीय कृषि एंव ग्रामीण विकास बैंक इत्यादि शामिल होंगे। इसके अलावा कृषि बीमा कम्पनी इत्यादि भी अपने कार्यों के बारे में जानकारी देंगे। इन शिविरों में 38 ग्राम पंचायतों के 114 विभिन्न गांव सम्मिलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed