फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gardeners are busy spraying as soon as the weather clears

Rampur Bushahar News: मौसम खुलते ही स्प्रे करने में जुटे बागवान

Fri, 04 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gardeners are busy spraying as soon as the weather clears
कुमारसैन क्षेत्र में मौसम खुलने के बाद सेब पौधों में स्पे्र कर पाएंगे बागवान। संवाद
माइट, अल्टरनेरिया रोग से बचाव के लिए सेब और नाशपाती के बगीचों में कर रहे छिड़काव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल में मौसम खुलते ही बागवान अपने बगीचों में स्प्रे करने में जुट गए हैं। लगातार बारिश के कारण बागवान सेब और नाशपाती के बगीचों में स्प्रे नहीं कर पा रहे थे। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर बागवानों ने माइट और अल्टरनेरिया के रोग से बचाव के लिए सेब और नाशपाती के बगीचों में छिड़काव शुरू कर दिया। स्थानीय बागवानों कृष्ण पाल बाली, महेंद्र, प्रकाश, राजकुमार और सीताराम का कहना है कि जहां बारिश का होना सेब और अन्य नकदी फसलों के लिए काफी लाभदायक है, वहीं अत्याधिक बारिश बीमारियों का कारण भी बनती है। वहीं, बागवानी विभाग रामपुर के विषयवाद विशेषज्ञ संजय चौहान ने बताया कि अल्टरनेरिया रोग से बचाव के लिए बागवान हेक्साकोनाजोल 100 मिली लीटर और 600 ग्राम जीनेब का मिश्रण तैयार कर 200 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करें और समय-समय पर विभाग से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article