फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garbage

घर-घर से कूड़ा उठाने आएगा स्वच्छता वाहन

Wed, 18 Sep 2019 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के नौ वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए अब नप का स्वच्छता वाहन आएगा। स्वच्छता वाहन रोज हर वार्ड में चक्कर लगाएगा और कूड़े को एकत्र करेगा। शहर में कूड़े की समस्या से निजात पाने के लिए नगर परिषद ने यह कदम उठाया है। लोगों की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने एक हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है। दोनों नंबरों पर शहर के लोग अपनी समस्या रख सकते हैं। शिकायत सुबह दस से शाम चार बजे तक की जा सकती है। दोनों नंबरों पर कूड़े से संबंधित समस्या का ही समाधान किया जाएगा। नगर परिषद का मानना है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए यह तय किया जा रहा है कि घर-घर से कूड़ा उठे और लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विपन ठाकुर ने बताया कि शहर को साफ रखने के लिए स्वच्छता वाहन चलाया जाएगा। इसके अलावा दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर सफाई को लेकर ही शिकायत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई को लेकर अभी कई वार्डों में समस्या चल रही है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को हर वार्ड से रोज कूड़ा उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अगर लोगों को किसी तरह की शिकायत है तो नगर परिषद को इससे अवगत करवाएं, समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन

---
एसडीएम ने दिखाई स्वच्छता वाहन को हरी झंडी
बुधवार को एसडीएम नरेंद्र चौहान ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विपन ठाकुर की अगुवाई में स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाई। एसडीएम ने इस मौके पर कहा कि शहर स्वच्छ रहे, इसके लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। लोग इन पर शिकायत कर सकते हैं। इस मौके पर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक गुरुदास वर्मा, कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा, शशि, कामिनी, अदिति, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed