Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   games

रामपुर में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Tue, 27 Aug 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पद्म छात्र स्कूल रामपुर में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कोशिश एक आशा संस्था रामपुर की अध्यक्ष स्वाति बंसल भी मौजूद रही। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पद्म स्कूल प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता और खंड खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर ने बताया कि जिला शिमला के 14 खंडों से पहुंचे 652 छात्र खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों ने परेड कमांडर किशोरी लाल की अगुवाई में मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। उन्होंने कहा कि 27 से 30 अगस्त तक चलने वाली इस स्पर्धा में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, योगा, टेबल टेनिस, भारत्तोलन, चेस और कुश्ती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश भाजपा महिला महासचिव सुषमा मुखैक, केवल राम बुशहरी, प्रोमिला मेहता, कमल स्वरूप, पीएल गुप्ता, सोहन सिंह कल्याण, अमर चंदेल, सुभाष रांझा, सुधीर रोहटा, अनिल वर्मा, विशेषर भलैक, चंद्र बदरेल, काम राज हस्टा, चेतन शर्मा, रविंद्र नेगी, दुर्गा प्रसाद, कैलाश भलूनी और संजय नेगी के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed