{"_id":"63b45c4889d7ca2aa815229e","slug":"functions-of-15th-finance-commission-31-rampur-hp-news-sml4328381136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखडी पंचायत समिति में विभिन्न विकास कार्यो को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखडी पंचायत समिति में विभिन्न विकास कार्यो को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन
ंचायत समिति भवन ननखड़ी में बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि
- फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। विकास खंड ननखड़ी में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं, क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों को बीडीओ ननखड़ी अभिषेक शर्मा ने जल्द रुके पड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिए। बीडीओ अभिषेक ने सभी अधिकारियों और पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश जारी किए कि 15वें वित्त आयोग के माध्यम से क्षेत्र में जो विकासात्मक कार्य हो रहे हैं, उन्हें 31 जनवरी तक पूरा करें। जिन पंचायतों में इन बजट से काम नहीं हो रहा है, वहां से पैसे को वापस लिया जाएगा। बैठक में 18 पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और जीआरएस मौजूद रहे।
बैठक में 15वें वित्त आयोग पर विस्तार से चर्चा करते हुए आदर्श गांव देलठ में विकास कार्य में तेजी लाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। देलठ पंचायत को आदर्श गांव बनाने के लिए 16 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है जिसके तहत में स्ट्रीट लाइटें, रास्ते, ड्रेन, कूड़ा संयंत्र, शौचालय सहित विकासात्मक कार्र्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, विकास खंड ननखडी की ओर से चलाई गई विभिन्न स्कीमों पर भी चर्चा की गई । बैठक में पंचायत प्रधान रुचिका राठौर, राजेश कुमार, गौरव ठाकुर, जियालाल लंबरदार, रमीला केरो, निशा देवी, नीता देवी, श्वेता देवी, रंजना देवी, संतोष कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।