{"_id":"68beb35baf0d8f5040010c1a","slug":"freshers-party-organized-in-pharmacy-college-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-143353-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आशीष और महक बने मिस्टर और मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आशीष और महक बने मिस्टर और मिस फ्रेशर
विज्ञापन
फार्मेसी कालेज रोहड़ू में हुआ मिस्टर व मिस फ्रेशर स्पर्धा का आयोजन
फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू में हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में सोमवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। फ्रेशर पार्टी का थीम बॉलीवुड रखा गया था। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभा प्रदर्शन और कई रोमांचक गतिविधियों हुईं। अनुष्का, प्राची और सिमरन ने बॉलीवुड डांस की प्रस्तुति दी। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने नाटी प्रस्तुत की। इस दौरान मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता करवाई गई। तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आशीष को मिस्टर फ्रेशर और महक को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा आर्यन को मिस्टर पर्सनैलिटी, प्रियदर्शिनी को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। समारोह का समापन द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के महासुवी नाटी की प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में सहायक आचार्य डॉ. हरीश कुमार वर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।