संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं लिए वेलकम कार्यक्रम आगाज-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में दीक्षिता को मिस फ्रेशर और कुलदीप को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। पल्लवी शर्मा मिस फ्रेशर रनर अप और राहुल ठाकुर मिस्टर फ्रेशर रनरअप चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी, किन्नौर नाटी और छुआरा नाटी से श्रेया मेहता, कुलभूषण और शिवानी कटोच ने समां बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन शिवानी कटोच, पूनम और नरेश ने किया। प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने शिक्षक वर्ग, छात्रों और कर्मचारियों को इस अवसर पर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस मौके डॉ. राजेंद्र नेगी, वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, ललित कायथ, तपस्या शर्मा, सपना दीपक, किरण बाला शर्मा, नवनीत चौहान, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, पूर्ण चंद, हेमराज और तारा मौजूद रहे।

बुशहर बीएड कॉलेज में आयोजित फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते प्रशिक्षु।