फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   free coaching to students

Rampur Bushahar News: 95 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग

Sat, 24 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल की नई पहल, फिजिक्स कोचिंग वाला इंस्टीट्यूट के साथ शैक्षणिक साझेदारी की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी रामपुर ने नई पहल की है। विद्यालय प्रबंधन आधुनिक शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के साथ फिजिक्स वाला कोचिंग इंस्टीट्यूट के साथ शैक्षणिक साझेदारी की योजना बना रहा है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और डिजिटल शिक्षण संसाधन उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा।
स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके तहत 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक 10 विद्यार्थियों के समूह में एक छात्रा को रियायत देने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यालय में आधुनिक आवासीय शिक्षा सुविधाएं विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ पढ़ाई, अनुशासन, खेलकूद और अन्य गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
आज स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर और निरमंड का संयुक्त वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। समारोह में विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed