फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fraud of Rs 16 lakh with fruit market commission agent

Rampur Bushahar News: फल मंडी के आढ़ती के साथ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 28 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। फल मंडी महेंदली के आढ़ती की शिकायत के बाद तीन व्यापारियों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी सेब के व्यापारी आढ़ती के करीब 16 लाख रुपये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महेंदली फल मंडी के आढ़ती यजविंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2022-23 में बिहार निवासी परवेज आलम, गोरखपुर के राम, बनारस के दीपक यादव ने उससे करीब 16 लाख रुपये के सेब की पेटियां खरीदी थीं, लेकिन आज तक उसका भुगतान नहीं किया है। पेमेंट की मांग करने पर व्यापारी उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह राम नवी मंडी गोरखपुर में दुकान नंबर बी-18 में व्यापार करता है। परवेज आलम बिहार के खमेरिया में वार्ड नंबर-2 का निवासी है, जबकि दीपक यादव बनारस के एसबी फ्रूट कंपनी का मालिक है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि आढ़ती की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed