{"_id":"628a79896892b1191c32b788","slug":"four-accussed-arrested-with-30-sliper-in-pulvahal-rampur-hp-news-sml409709490","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदार के तीस स्लीपर बरामद , चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदार के तीस स्लीपर बरामद , चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। उपमंडल चौपाल के पुलवाहल में पुलिस ने जीप से 30 देवदार के स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिफ्तार किया है। आरोपी चौपाल से लकड़ी सिरमौर जिले में ले जाने की फिराक में थे। इसी बी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में पता चला है कि पकड़ी गई लकड़ी भाइला जंगल (ग्राम पंचायत जोड़ना) से जिला सिरमौर के लिए सप्लाई की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार रात 3:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलवाहल में नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने जीप को तलाशी के लिए रोका तो उसमें देवदार के 30 स्लीपर बरामद किए गए। वाहन में बैठे लोगों के पास इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान चालक प्रकाश निवासी गांव व डाकघर देवठी मजगांव, मनोज कुमार निवासी गांव धारटु, रमेश और संजय निवासी ग्राम बगौर डाकघर भूजल तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के तौर पर पहचान हुई है।
इनसेट
डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जीप से देवदार के 30 स्लीपर बरामद किए गए हैं। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लकड़ी और वाहन दोनों को जब्त कर लिया गया है।