{"_id":"68f242e182abbbf6680bf374","slug":"foundation-stone-laid-for-multipurpose-school-building-in-nerwa-rampur-hp-news-c-19-1-sml1021-618488-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में बहुउद्देशीय विद्यालय भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में बहुउद्देशीय विद्यालय भवन का शिलान्यास
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को वीर चक्र शहीद श्याम सिंह भिक्टा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा में बहुउद्देशीय विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बहुउद्देशीय भवन का निर्माण 2.53 करोड़ रुपये से किया जाएगा। भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई के अधीन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें नेरवा का विद्यालय भी शामिल है। उन्होंने विद्यालय की अन्य मांगों को भी पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खद्दर के नए भवन की आधारशिला रखी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भवन निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने 30 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इस बारे में सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर जल्द ही कार्य को शुरू किया जाएगा। स्थानीय जनता ने 16 लाख रुपये की राशि एकत्रित कर भवन निर्माण के लिए दी है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को इस नेक कार्य के लिए शिक्षा विभाग की और से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन