फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Foundation Day celebrated with great enthusiasm at Jawahar Navodaya Vidyalaya, Theog

Rampur Bushahar News: अमीषा भलूनी को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए 25 हजार मिला इनाम

Thu, 06 Aug 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Foundation Day celebrated with great enthusiasm at Jawahar Navodaya Vidyalaya, Theog
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि व
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

पूर्व छात्र दिवंगत पारितोष के माता-पिता ने पुत्र की स्मृति में पुरस्कार देने की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में विद्यालय का स्थापना दिवस विद्यालय परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सहकारिता विभाग के सचिव सुदेश मोक्टा (आईएएस) ने किया। कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के पूर्व छात्र दिवंगत पारितोष के माता-पिता ने अपने पुत्र की स्मृति में आगामी 10 साल तक प्रतिवर्ष कक्षा 12वीं के विद्यालय टॉपर को 25 हजार की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसी शृंखला की शुरुआत करते हुए उन्होंने 25 हजार की प्रथम पुरस्कार राशि एनवीएस राष्ट्रीय टॉपर अमीषा भलूनी को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए दिवंगत पारितोष की स्मृति में प्रदान की। इस अवसर पर संपूर्ण नवोदय प्रबंधन ने दिवंगत पारितोष के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना भी व्यक्त की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, समूहगान, भांगड़ा, राजस्थानी लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि सुदेश मोक्टा (आईएएस) ने अपने संबोधन में कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय परिवार का प्रत्येक विद्यार्थी विशेष गुणों से परिपूर्ण होता है और जीवन की हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम होता है। वहीं, नीलम दुल्टा (एचपीएएस) ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नीलम दुल्टा (एचपीएएस) अतिरिक्त निदेशक पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश, हिमांशु पवार आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, डॉ. बाबू राम, डॉ. अनीता, लेफ्टिनेंट कर्नल लखविंद्र सिंह, रविकांत, संदीप, जयपाल, रामलाल शर्मा, देवेंद्र दत्त, संदीप चौहान, हरीश मोक्टा, हिमांशु सहित विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य रोशन लाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय की 40 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि व

जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि व

जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि व

जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article