{"_id":"65cf5f6846066e050e04ecb7","slug":"found-in-government-school-also-facilities-like-private-schools-remained-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1042-116477-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरकारी स्कूल में भी मिल \nरही निजी स्कूल जैसे सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरकारी स्कूल में भी मिल रही निजी स्कूल जैसे सुविधाएं
Fri, 16 Feb 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से हो रही पढ़ाई
270 बच्चे कर रहे शिक्षा ग्रहण, खेल गतिविधियों में भी स्कूल आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। प्राथमिक स्वर्ण जयंती क्लस्टर श्रेष्ठ ज्ञानोदय विद्यालय दाड़लाघाट में विद्यार्थियों को निजी स्कूल जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे में लगातार स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास बात यह है कि स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। यहीं नहीं स्कूल खेल गतिविधियों में भी काफी आगे है। अभिभावक भी विद्यालय की कार्यशैली को देखकर बच्चों का दाखिला पाठशाला में करवाना बेहतर समझते हैं।
वर्तमान में यहां पर 270 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इससे पहले यहां पर छात्रों की संख्या काफी कम थी। लेकिन धीरे-धीरे सुधार आने पर विद्यालय काफी आगे है। खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान चंद लाल ने बताया कि इस विद्यालय में हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई करवाई जाती है। विद्यालय के मुखिया कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि यहां सभी प्रकार की ढांचा गत सुविधाएं मौजूद हैं। विद्यालय परिसर की स्वच्छता तो देखते ही बनती है। विद्यालय का स्टाफ अनुभवी तथा मेहनती है यही कारण है कि विद्यालय में विद्यार्थी शैक्षिक, क्रीड़ा व सांस्कृतिक गतिविधियों में खंड स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी संस्था का आगाज यदि अच्छा होता तो अंजाम भी बेहतर ही होता है।