{"_id":"5f42a2bf8ebc3e3d125c0767","slug":"found-in-dam-rampur-hp-news-sml342650012","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़छम डैम में दिखे दो शव, सिल्ट और तेज बहाव में बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़छम डैम में दिखे दो शव, सिल्ट और तेज बहाव में बहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कड़छम बांध में रविवार को दो शवों देखे गए, जिसकी सूचना बांध प्रबंधन प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी, लेकिन डैम में चल रहे सफाई कार्य के चलते दोनों शव सिल्ट के साथ ही बह गए और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक जेएसडब्ल्यू विद्युत परियोजना कड़छम बांध में सिल्ट निकालने के लिए सफाई का काम चल रहा था। रात करीब 12 बजे से ही डैम साइड से पानी को लगातार छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान कंपनी के ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने सुबह करीब 4 बजे डैम में एक शव को पानी में देखा, जिसकी सूचना उसने पुलिस चौकी कड़छम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से थाना प्रभारी मोहन सिंह, एसआई सोहन लाल, मुख्य आरक्षी अवे नेगी, कड़छम चौकी प्रभारी सुरेश कुमार की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डेम में सिल्ट हटाने और पानी के लगातार छोड़े जाने से पुलिस का दल शव को नहीं निकाल पाया। शव सुबह करीब 6 बजे बास्पा नदी के तेज बहाव में बह गया, जबकि डैम में दूसरा शव करीब 9:30 बजे देखा गया। वह भी पुलिस की पकड़ में आने के बजाय नदी के तेज बहाव में बह गया। पानी की अधिक गहराई और बांध से निर्धारित पानी सिल्ट निकालने के कार्य के कारण पुलिस शवों को निकालने में असफल रही।
उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने अंदेशा जताया कि 13 जुलाई को कड़छम-सांगला मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, हादसे के बाद दो लोग लापता हुए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि शायद ये शव उन दोनों लोगों के होंगे। पुलिस थाना सांगला, चौकी कड़छम, पुलिस थाना टापरी, भावानगर और पुलिस बैरियर चौरा को अलर्ट कर दिया है कि नदी के समीप कहीं शव दिखे तो इसकी सूचना शीघ्र दें।