Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Former MLA Kishori Lal Sagar has expressed objection to Jairam's statement

Rampur Bushahar News: जयराम के बयान पर पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने जताई आपत्ति

Thu, 12 Nov 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के विधायकों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने आनी को उंगली पर नाचने वाला विधायक नहीं चाहिए कहकर क्षेत्र के पूर्व विधायकों का भी अपमान किया है। किशोरी लाल सागर ने सवाल उठाया कि पूर्व मुख्यमंत्री का इशारा किस पूर्व विधायक की ओर था? क्या आनी से सात बार विधायक रहे ईश्वर दास, दो बार विधायक रहे किशोरी लाल सागर या पूर्व विधायक खूब राम आनंद किसी के इशारे पर नाचते थे? उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी आनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके सभी पूर्व विधायकों का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदन में केवल चीखने-चिल्लाने से विकास नहीं होता। पूर्व विधायक ईश्वर दास ने आनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जबकि उनके कार्यकाल में भी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में पूर्व विधायकों का अपना योगदान रहा है और उनके काम को इस तरह की टिप्पणियों से कमतर नहीं आंका जाना चाहिए। किशोरी लाल सागर ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अपने बयान पर खेद व्यक्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed