फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest wealth spread over three and a half hectares reduced to ashes due to forest fire in Chitkul

Rampur Bushahar News: छितकुल में जंगल में आग से साढ़े तीन हेक्टेयर में वन संपदा राख

Sat, 09 May 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Forest wealth spread over three and a half hectares reduced to ashes due to forest fire in Chitkul
छितकुल में जंगल में लगी आग को काबू करने का प्रयास करते ग्रामीण, दमकल और वन कर्मी। संवाद
दमकल और वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। छितकुल के पास दयाचूंग और मस्तरंग में जंगल में आग लग गई। आग से करीब साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हो गई। दमकल और वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन विभाग के युएफ 160 जंगल में दोपहर करीब 1:00 बजे अचानक आग भड़क गई। ग्रामीण अपने स्प्रे पंप लेकर जंगल में आग बुझाने में जुट गए। साथ ही सांगला के तहसीलदार को भी सूचना दी। तहसीलदार के निर्देश पर वन विभाग के कर्मी गार्डन पंकज सैनी, वन मित्र समीक्षा, वन मित्र दिव्या भूषण और अग्निशमन केंद्र सांगला से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 6:30 बजे पूरी तरह से आप पर काबू पा लिया गया है तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article