{"_id":"621924d6eed1b75c275ad68f","slug":"for-traffic-in-narkanda-rampur-hp-news-sml400793221","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में यातायात के लिए बहाल हुआ एनएच पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा में यातायात के लिए बहाल हुआ एनएच पांच
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारी बर्फबारी के कारण बीते बुधवार को बाधित हुआ नेशनल हाईवे पांच शुक्रवार को यातायात के लिए बहाल हो गया। नारकंडा में बर्फ हटते ही शुक्रवार से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि जलोड़ी जोत में करीब दो माह बाद बहाल हुआ एनएच-305 एक बार फिर आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है, जिस कारण जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए आनी निरमंड के हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। शुक्रवार को रामपुर रोहडू और नारकंडा-ननखड़ी मार्ग भी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बाधित रहे।
गौरतलब है कि बुधवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण नारकंडा में एनएच पांच यातायात के लिए बाधित हो गया था। इसके चलते वाहनों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा था। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए शुक्रवार को बाधित मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया है। आऊटर सिराज के जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण एनएच 305 बाधित हो गया है। इसके चलते आनी और निरमंड तहसील की 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। इन उपमंडलों के लोगों को वाया मंडी होकर कुल्लू पहुंचना पड़ रहा है। लोगों को अतिरिक्त किराया और दूरी तय कर कुल्लू पहुंचना पड़ रहा है। वहीं शुक्रवार को रामपुर रोहडू मार्ग सुंगरी में बर्फबारी के कारण बाधित हो गया है, जबकि नारकंडा से ननखड़ी टिक्कर खमाडी सडक़ भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। इन मुख्य मार्गों के बाधित होने से हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर बाधित मार्गों को बहाल करने में जुटा हुआ है।
परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि नारकंडा में एनएच पांच शुक्रवार को यातायात के लिए बहाल हो गया है। अब रामपुर से शिमला की ओर निगम की बसों की सीधी आवाजाही हो रही है। कहा कि बर्फबारी और फिसलन के चलते जलोड़ी जोत में एनएच 305, नारकंडा-ननखड़ी और रामपुर रोहड़ू मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। इन सड़कों के बहाल होते ही निगम की बसों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
- संवाद