फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   For the first time, two BJP-supported Zila Parishad members were elected in Rampur

रामपुर की जनता ने नकारी कांग्रेस सरकार की नीतियां : कौल

Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
. पहली बार रामपुर में भाजपा समर्थित दो जिला परिषद सदस्य चुने
विज्ञापन

. पंचायतों में 60 फीसदी से अधिक जन प्रतिनिधि भाजपा समर्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव में रामपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को प्रचंड वोट देकर विजयी बनाया है। रामपुर की जनता ने कांग्रेस सरकार की नीतियां नकार दी हैं। यही कारण है कि रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पंचायत समिति की कमान संभालेंगे। रामपुर की जनता ने कांग्रेस सरकार की नीतियों को नकारा है और भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। यह बात भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने रामपुर में कही। उन्होंने कहा कि पंचायतों में जीतने वाले 60 प्रतिशत से अधिक जनप्रतिनिधि भाजपा से समर्थित हैं। रामपुर के जिला परिषद वार्ड झाकड़ी और ननखड़ी के बगलती वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ऐसा पहली बार है जब विस क्षेत्र में भाजपा ने दो जिला परिषद सदस्यों के चुनाव जीते हैं। चुनाव जीतने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने झाकड़ी वार्ड से जीती ममता आजाद और बगलती वार्ड से जीती रानू खूंद का फूल मालाओं से स्वागत किया। कौल ने खुशी जताते हुए कहा कि नगर परिषद रामपुर के चुनाव में भाजपा ने पहली बार 5 सीटें जीतकर नगर परिषद बनाने में सफलता पाई है। हालांकि अब तक प्रदेश सरकार ने नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ नहीं करवाई है। उन्होंने सरकार से जल्द पार्षदों की शपथ करवाने की अपील की। कौल ने कहा कि रामपुर में पंचायती राज चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते हैं। भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता रानू खूंद और ममता आजाद ने प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि एक जिला परिषद कांग्रेस, जबकि एक निर्दलीय है। कौल ने कहा कि रामपुर में भाजपा की जीत सीधा संकेत है कि रामपुर की जनता ने भाजपा में विश्वास जताया है। जनता ने कांग्रेस सरकार की नीतियों को नकार दिया है। यही संकेत हैं कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसी तरह रामपुर की जनता ने भी बदलाव की ओर कदम आगे बढ़ाया है। कौल ने कहा कि पंचायत समिति ननखड़ी और रामपुर में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कुर्सी संभालेंगे। ननखड़ी की 15 बीडीसी सीटों में से 8 सदस्य भाजपा के हैं और यहां बहुमत के साथ भाजपा पंचायत समिति बनाएगी। इसके अलावा रामपुर विकास खंड की 19 पंचायत समिति में से 11 का बहुमत भाजपा के पास है। यहां भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित बनेंगे। कौल ने विस क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रामपुर की जनता ने जो विश्वास भाजपा पर जताया है, उस पर ये जनप्रतिनिधि खरा उतरेंगे। जो बहुमत और विश्वास भाजपा को मिल रहा है, वह बदलाव को दर्शा रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, ननखड़ी अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार, महामंत्री राम मूर्ति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article