{"_id":"62b5ef03e866704ff72aeccd","slug":"fock-dance-rampur-hp-news-sml4131570106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में पानवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में पानवी प्रथम
विज्ञापन
राज्यस्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते कलाकार?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में जागृति युवा क्लब पानवी ने पहला स्थान हासिल किया। शेशेरिंग नागस एक्स जोन क्लब पांगी ने दूसरा और महादेव खेल एवं सांस्कृतिक क्लब पोवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जिला स्तरीय वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में शेशेरिंग नागस एक्स जोन क्लब पांगी प्रथम, नागिन युवा क्लब पानवी द्वितीय और जागृति युवा क्लब पानवी तृतीय स्थान पर रहा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नायरा ने प्रथम, हर्शिका ने द्वितीय और तायरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आजादी के अमृत महोत्सव पर रिकांगपिओ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव के शुभारंभ पर 53.78 करोड़ रुपये की 19 विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने जिले के 107 लोगों को एफआरए व नौ-तोड़ के तहत भू-पट्टे प्रदान करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज व वेशभूषा की प्रदेश सहित देशभर में अलग पहचान है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार देश सहित विश्व के कोने-कोने तक करना इस महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्कूलों और 26 महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, पंचायत समिति कल्पा अध्यक्ष गंगा राम मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में राज्यस्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव के समापन अवसर पर रस्साकशी प्रतियोगि?- फोटो : RAMPUR-HP