{"_id":"628537ae8084e1159c26a19c","slug":"fm-station-started-in-sangla-soon-rampur-hp-news-sml409271136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला में जल्द खुलेगा एफएम स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला में जल्द खुलेगा एफएम स्टेशन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला वैली में जल्द ही एफएम स्टेशन खुलेगा। इससे यहां देश-विदेश से आने और स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। यह बात रिकांगपिओ आकाशवाणी केंद्र पहुंचे भारत सरकार के प्रसार भारती मेंबर फाइनेंस एवं मेंबर पर्सनल धर्मपाल सिंह नेगी ने किन्नौर के एक दिवसीय दौरे के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि अब रिकांगपिओ आकाशवाणी केंद्र में जिले की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की रिकार्डिंग भी की जाएगी। इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ उनकी कला में भी निखार आएगा। धर्मपाल सिंह नेगी ने कहा कि सांगला घाटी के पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने सांगला में आकाशवाणी का एमएम स्टेशन खोलने का आग्रह किया है।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित प्रसार भारती के अधिकारियों से इस विषय पर दूरभाष से एफएम स्टेशन को खोलने को प्लानिंग में डालने के निर्देश दिए। उन्होंने सांगला घाटी के प्रतिनिधिमंडल से जल्द इस विषय में संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। नेगी ने कहा कि आकाशवाणी केंद्र रिकांगपिओ की गतिविधियों के निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों से समस्याओं के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी केंद्र रिकांगपिओ में स्टाफ की कमी पूरी करने के अलावा यहां किन्नौरी गीत, संगीत और परंपरा को जिंदा रखने के लिए रिकांगपिओ केंद्र में कार्यक्रम करवाने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
किन्नौर के लोकगीतों पर आधारित कार्यक्रमों को सप्ताह में तीन से चार दिन तक रिकार्डिंग की जाएगी। इसमें जिले के उभरते कलाकारों को बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाया जा सके। कल्पा भाजपा मंडल अध्यक्ष परविंद्र नेगी, सांगला पंचायत प्रधान देवसांकी नेगी, बीरबल नेगी, चांसू पंचायत प्रधान मनोहर देवी और थेमगारंग प्रधान विजेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य लोगों ने सांगला में एफएम स्टेशन शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया है।