फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   flood in serideche nalah in sangla

सांगला के सेरिडचे नाले में बाढ़ से बगीचे और फसलों को नुकसान

Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
flood in serideche nalah in sangla
सेल्फी प्वाइंट, शॉपिंग मॉल और पार्किंग से लैस होगा जलोड़ी टॉप - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में बरसात ने दस्तक के साथ ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देर शाम सांगला तहसील की बटसेरी के सेरिडचे नाले में बाढ़ आई। इसमें थैमगारंग गांव के आधा दर्जन से अधिक किसान-बागवानों के सेब बगीचों को नुकसान पहुंचा है तो वहीं राजमा, ओगला और फाफरा सहित अन्य नकदी फसलों को भारी क्षति पहुंची है। इसके अलावा चार मछली टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम के मुताबिक बाढ़ से करीब दस लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का आकलन है। नाले में बाढ़ आने से किसानों और बागवानों के खेत मलबे से भर गए हैं। इसके कारण जहां सेब की फसलों को क्षति हुई हैं। वहीं खेतों में तैयार हो रही अन्य नकदी फसलें मलबे के ढेर में बरबाद हो गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर शाम करीब 5:30 बजे की है जब सेरिडचे नाले का जलस्तर में बाढ़ आ गई। नाले में पानी के साथ ही बड़े-बड़े पत्थर भी बह रहे थे, जिसे देखकर लोग बुरी तरह से सहम गए। करीब सवा घंटे तक नाले में आई बाढ़ ने थमगारंग गांव के लोगों के बगीचों और खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह है कि लोगों की जमीनों में पत्थर और मलबे के ढेर लगे हैं, जिससे की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। बाढ़ आने से राम प्रसाद, नेक राम, हरदेव, कमल सैन, मालजीन, नंद कुमार और रणजीत सिंह के सेब के बगीचे सहित नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। हरदेव और राम प्रसाद के दो फिश टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से थाना प्रभारी सांगला जनेश्वर ठाकुर की अगुवाई टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा राजस्व विभाग सांगला से कानूनगो अमरजीत नेगी, पटवारी दीप कमल नेगी ने भी घटनास्थल में पहुंचकर मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। प्रारंभिक आकलन में करीब दस लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

तहसीलदार सांगला बीएल नेगी ने कहा कि बाढ़ की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व टीम को भेजा गया है। नुकसान की रिपोर्ट बनाकर मुआवजे के लिए जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed