फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five-day sports competition organized by Theog concludes

Rampur Bushahar News: कबड्डी में ठियोग ने चियोग को टाई के बाद मात देकर खिताब पर जमाया कब्जा

Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five-day sports competition organized by Theog concludes
ठियोग में आयोजित पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथ।  संवाद
. पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

.महिलाओं की 20 टीमों ने भाग लेकर रचा इतिहास, ठियोग ने दोनों वर्गों में लहराया परचम
.काव्यांश, प्रफुला और अखिल खाची चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
शहीद भगत सिंह खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंच ठियोग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। नेहरू मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर पूर्व कबड्डी खिलाड़ी नाहर सिंह चौधरी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे और विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 75 से अधिक टीमों ने दमखम दिखाया। इनमें कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के साथ महिलाओं की 20 टीमों ने पहली बार भाग लेकर इतिहास रचा। अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में ठियोग की टीम ने चियोग को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मैच में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों टीमें समय खत्म होने तक 35-35 के स्कोर पर रहीं, जिससे मैच टाई हो गया। दोनों टीमों को पांच रेड करने का मौका दिया गया। इसमें ठियोग ने 8-5 से मैच जीत कर खिताब अपने नाम किया। कनिष्ठ वर्ग में बेस्ट रेडर ठियोग के आयुष चिंटा, बेस्ट डिफेंडर ठियोग के काव्यांश और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ठियोग के काव्यांश रहे। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में ठियोग की टीम ने शानदार किया। ठियोग की टीम ने संजौली को 42–26 के बड़े अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इसमें बेस्ट रेडर ठियोग की गुंजन, बेस्ट डिफेंडर संजोली की ज्योति, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ठियोग की प्रफुला रही। वरिष्ठ वर्ग के कबड्डी फाइनल में देवरीघाट टीम ने मझार को एकतरफा मुकाबले में 42–16 से हराकर विजेता का ताज अपने नाम किया। इसमें बेस्ट रेडर मझार के काव्यांश, बेस्ट डिफेंडर देवरीघाट अमन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अखिल खाची चुने। महिला वर्ग के वॉलीबाल में शान ए बलसन ने फागू की टीम को 15-3, 15-6 के सीधे सेटों में हराकर फाइनल जीता। सीनियर वर्ग में सैंज ने रजाना को 25-19, 17-25 और 15-12 के रोमांचक मुकाबले में हराकर विजय हासिल की। जूनियर वर्ग में केलवी ने चियोग को 25-18, 25-18 के सीधे सेटों से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि नाहर सिंह चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ठियोग क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह के नाम पर आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में देशभक्ति और खेल भावना दोनों को मजबूत करती है। विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिन्होंने हर मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed