फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five day disaster management workshop started in Seema College

Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला शुरू

Sun, 23 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन और बेसकॉफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सीमा काॅलेज में रविवार को पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने किया। कार्यशाला के पहले दिन डॉ. दिग्विजय रॉनी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थान युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बेसकॉफ फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनित झामटा ने कार्यशाला की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों के सहित प्रशिक्षण प्रतिभागियों को व्यवहारिक और जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कार्यक्रम केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के द्वारा संकल्प योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। अधिवक्ता त्रिलोक मेहता ने ‘लाइफ सेवियर फोर्स’ के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. ललिता रावत ने आपदा प्रबंधन के महत्व, सक्रिय सामुदायिक भागीदारी और संस्थागत तैयारी से आपदाओं के प्रभाव को कम करने की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. दिग्विजय रॉनी ने सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया और आगामी सत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन वरिष्ठ सदस्य डॉ. हैप्पींदर भ्रांटा, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. बाना सिंह, प्रो. परविंदर, प्रो. संधिरा, प्रो. अश्वनी कुमार शर्मा, प्रो. रवि किरण, प्रो. उमेश नारटा, प्रो. प्रिंस मोहन, प्रो. विकास मुखिया, प्रो. भरत खेपान, प्रो. दिल कुमारी और बेसकॉफ फाउंडेशन से रोहित कुमार सुनवान, रवि बासटा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed