फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   First phase of training completed in Nankhari

Rampur Bushahar News: चुनाव कर्मचारियों को मतपेटियों और मतपत्रों की सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

Mon, 18 May 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न, 18 पंचायतों में 26, 28, 30 को होगा चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पंचायतीराज चुनाव को लेकर नामांकन और छंटनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनावी कर्मचारियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। विकास खंड ननखड़ी की 18 पंचायतों में होने वाले चुनाव में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मतपेटियों के उपयोग, मतदान सामग्री के रखरखाव और मतपत्रों की सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन अधिकारी भीमसेन नेगी ने बताया कि ननखड़ी की 18 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को चुनाव होगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी के सभागार में सोमवार को लगे प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी ननखड़ी रामलोक नेगी ने की। तहसीलदार अनिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों से चुनावी संबंधी पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने और बैलेट बॉक्स की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मियों से यूनिट की तरह काम करने और समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन करने की अपील की। चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article