फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   First cultural evening of Aani fair

Rampur Bushahar News: केऊ देशा का आई लो बड़े नखरे वाली..गीत पर झूमे लोग

Sat, 09 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
आनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
जिला स्तरीय ऐतिहासिक आनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले में पहुंचे हजारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक लोग पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों पर झूमते रहे। रामपुर के प्रसिद्ध लोक गायक डिंपल ठाकुर ने शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उन्होंने सैंज मारा होटला, केऊ देशा का आई लो बड़े नखरे वाली, सुरमनिए ओ, तेरी आंखी रा इशारा और सेनू पंगा ले लिया जैसे लोक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया। खासकर केऊ देशा का आई लो बड़े नखरे वाली गीत पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। लोक गायक अमर राठौर ने तू बसी मेरा दिला दी, मिली लोली बाड़ी ले नाला, शिवदासी, आज पाऊने तेरे ग्राम दी, आज कहना जरूरी है और तारा लडिया पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लोक गायिका ममता भारद्वाज ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों से समां बांधा। उन्होंने एक मुंडा पंजाबी, मैं निकला गड्डी लेके, ओ बिल्लो रानी, लाल चिड़िये ओ लाल चिड़िये, करी लेनी पहाड़ा री सैर और मुंडेरी बांकी छोरी ए जैसे गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा लोक गायक हनी नेगी ने बाता दी लगा, शुन मेरी तारा लाड़िए, बोतल रह गई ठेके, रोहड़ू जाना मेरी अमिया और पोशा माघा री रातड़ी जैसे गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। सांस्कृतिक संध्या में आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed