Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Firefighting through mock drill in Nogli, NDRF soldiers made people aware

Rampur Bushahar News: आपदा और आग की घटनाओं से बचाव और राहत के सिखाए तरीके

Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Firefighting through mock drill in Nogli, NDRF soldiers made people aware
आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद
नोगली में मॉकड्रिल के जरिये अग्निशमन, एनडीआरएफ के जवानों ने किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर/आनी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय मेगा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। एसडीएम निशांत तोमर की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने स्कूली बच्चों, बीएड संस्थान के प्रशिक्षुओं, शिक्षकों और लोगों को प्राकृतिक आपदा और आग की घटनाओं से बचाव और राहत कार्य के तरीके सिखाए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने गैस सिलिंडर में आग भड़कने पर काबू पाने के डेमो दिए। इस मॉकड्रिल में स्कूली छात्रों सहित महिला मंडलों ने भी भाग लिया। एनडीआरएफ के जवानों ने भूकंप और बाढ़ आने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में मॉकड्रिल के माध्यम से जानकारी दी। अंत में एसडीएम निशांत तोमर ने सभी विभागों का आभार जताया। उन्होंने उपस्थित बच्चों सहित अन्य लोगों से आग्रह किया कि जो उन्होंने मॉकड्रिल के माध्यम से आपदा की बारीकियां सीखी हैं, इस बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर तहसीलदार रामपुर परीक्षित भांडिया, बीएमओ रामपुर डॉ.आरके नेगी, नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, बीडीओ राजेंद्र नेगी, स्कूल प्रधानाचार्य पुष्पा नंद शर्मा, दिनेश भलूनी, संजय बदरेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आपदा के दौरान संयम बरतने का दिया संदेश
आनी । पीएमश्री आनी स्कूल में तहसीलदार भीम सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा जागरुकता दिवस पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे भूकंप पर मॉकड्रिल किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने आपदा के दौरान संयम बरतने का संदेश दिया। आपदा प्रबंधन पाठशाला प्रभारी प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने भी पाठशाला की आपदा प्रबंधन योजना की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग आनी से कंपनी कमांडर होमगार्ड रंजीत कटोच, फायरमैन प्रीतम सिंह ने विद्यार्थियों को आपदा के दौरान सुरक्षा के लिए विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर उषा चौहान, अंजना शर्मा, अनीता कौशल, रणजीत कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद

आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद

आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद

आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद

आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद

आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद

आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद

आनी स्कूल में सुरक्षा उपायों को मॉकड्रिल के जरीए दर्शाते सुरक्षा कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed