फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire

कल्पा के ब्रुआ में दो मंजिला मकान राख

Sat, 03 Oct 2020 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के ब्रुआ गांव में शुक्रवार देर शाम दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। मकान की ऊपरी मंजिल में बने चार कमरे जलकर राख होने से लाखों का नुकसान हो गया है। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग को फैलने से काबू कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे ब्रुआ निवासी धनी राम नेगी और नरेंद्र कुमार नेगी के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। सभी ग्रामीणों ने पेयजल स्रोतों से पानी लाकर कड़ी मशक्कत के बाद कर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने निचली मंजिल को जलने से बचा लिया। गांव में आग लगने की सूचना पुलिस को गांव वासी दीर्घ नेगी ने दी । सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कड़छम के प्रभारी नरेंद्र कुमार कौंडल, आरक्षी भूपेंद्र डोगरा, निम्माराम और पंकज कुमार की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को काबू करने में सहयोग दिया। तहसीलदार सांगला विद्या चंद धीमान ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व टीम को घटनास्थल के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार की राशि दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में करीब 3 लाख 65 हजार के नुकसान का आकलन किया गया है। उधर, एसपी एसआर राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed