फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire

छोटा कंबा में दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Thu, 16 Apr 2020 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
छोटा कंबा में दो मंजिला मकान राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रभावित परिवार को दिए 10 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर। किन्नौर जिले निचार खंड के छोटा कंबा गांव में दो मंजिला लकड़ी से बना मकान जल गया। आग की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होने पर मकान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही रिकांगपिओ से अग्निशमन वाहन के आने से पूर्व ही मकान जलकर राख हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटा कंबा निवासी अरविंद सिंह पुत्र अमर सिंह का दो मंजिला मकान जलकर राख हुआ है। दो मंजिले मकान में तीन कमरे ऊपर और तीन नीचे थे। सूचना मिलने के बाद एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये सहित राशन सामग्री उपलब्ध करवाई। उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वसन दिया है। उन्होंने बताया कि अरविंद सिंह का यह नया मकान था, जो जलकर राख हो गया है लेकिन उनके पास पुराना मकान भी है, जहां पर पूरा परिवार शिफ्ट हो गया है। उधर, थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed