{"_id":"5debcc8a8ebc3e1c035b73d5","slug":"fire-rampur-hp-news-sml316872563","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने करोड़ों की वन संपदा को सुरक्षित कर पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने करोड़ों की वन संपदा को सुरक्षित कर पेश की मिसाल
विज्ञापन
देलठ पंचायत में नागाधार महिला मंडल के सदस्य जंगल में आग बूझाते हुए ।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के महिला मंडल नागाधार की महिलाओं ने जान जोखिम में डाल कर करोड़ों की वन संपदा को सुरक्षित कर मिसाल पेश की है। महिलाओं ने राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पिछले 2 दिन से नागाधार के जंगलों में लगी आग को बुझाने में न केवल वन विभाग की सहायता की, बल्कि राष्ट्र की अमूल्य संपदा को बचाने के लिए दिन-रात संघर्ष कर एकजुटता और नारी शक्ति का संदेश दिया।
अक्सर उक्त महिला मंडल राष्ट्र एवं समाज कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इन महिलाओं ने प्रशासन से आग्रह किया है कि हर वर्ष नागाधार के जंगल में शरारती तत्वों की ओर से जानबूझकर आग लगाई जाती है, जिनका पता लगाकर दंडित किए जाने की जरूरत है। ऐसा करने से ऐसे लोगों में डर बना रहेगा। अन्यथा वन्य संपदा का बेहद नुकसान हो रहा है। इसके चलते न केवल पर्यावरण ही प्रदूषित हो रहा है, बल्कि आने वाले समय में बहुत सारी कठिनाइयां चुनौतियां भी लोगों के समक्ष सामने खड़ी होंगी। वन रक्षक विनोज नेगी ने कहा कि नागाधार महिला मंडल की महिलाओं ने सराहनीय कार्य किया है। इन महिलाओं से अन्य लोगों को भी सीख लेनी चाहिए, जिससे अमूल्य वन संपदा को बचाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्षा कौशल्या मेहता, रीमा देवी, कमलेश, दीना देवी, संधीरा, शिक्षा, अरुणा, अंजू, लीला, प्रियंका, सत्ती, पिंगला और सोनू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।