फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire near the temple of Praudha, forest wealth destroyed, major incident averted

Rampur Bushahar News: मंदिर प्रौढ़ के पास आग, वन संपदा नष्ट, बड़ी घटना टली

Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
मंदिर प्रौढ़ के पास आग, वन संपदा नष्ट, बड़ी घटना टली . कुमारसैन की मोगड़ा पंचायत में हुई घटना संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। तहसील कुमारसैन की मोगड़ा पंचायत में मंदिर प्रौढ़ के पास रविवार दोपहर बाद आग लग गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना में भारी वन संपदा नष्ट होने का अनुमान है। आग तेजी से वन क्षेत्र की ओर फैलने लगी थी, जिससे आसपास के बगीचों और ग्रामीणों की संपत्ति को खतरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग वन क्षेत्र में भड़की और तेज हवाओं के कारण फैलने लगी। आग की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने पानी, हरी टहनियों और अन्य उपलब्ध साधनों से घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। कांगल क्षेत्र से नव-निर्वाचित बीडीसी सदस्य वेद वर्मा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में सक्रिय रहे। स्थानीय लोगों ने उनके सहयोग की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग बगीचों तक पहुंचती, तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था। आग से चीड़, झाड़ियां और अन्य वनस्पतियां प्रभावित हुई हैं, जिससे पर्यावरण को भी क्षति पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से आग लगने के कारणों की जांच की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। लोगों से गर्मी के मौसम में जंगलों के आसपास विशेष सावधानी बरतने का आग्रह भी किया गया है। स्थानीय निवासियों ने सामुदायिक एकता और सहयोग को आपदा से निपटने में महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed