फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire incident in Kullu, fire incident in Dalash, fire in Ani

Rampur Bushahar News: हर वर्ष जल रही करोड़ों रुपये की वन संपदा

Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fire incident in Kullu, fire incident in Dalash, fire in Ani
दलाश क्षेत्र के जंगलों में आग लगने से वन संपदा जलकर राख। संवाद
हर वर्ष जल रही करोड़ों रुपये की वन संपदा, विभाग बेबस
विज्ञापन

जंगलों को जलाने में शरारती तत्व सक्रिय

बेशकीमती वन संपदा और नए पौधों को हो रहा नुकसान

आशीष शर्मा

दलाश (कुल्लू)। कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के तहत आने वाले वनों में सर्दियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शरारती तत्वों की ओर से लगाई जाने वाली इस आग में हर वर्ष करोड़ों का नुकसान पहुंचता है। इसके बावजूद वन विभाग इन शरारती तत्वों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। आनी उपमंडल के तहत आने वाले जंगलों में हर वर्ष आग की घटनाएं होती हैं। हर वर्ष क्षेत्र के जंगल धू-धू कर जलते हैं। जंगलों में आग लगाना हर वर्ष आम बात हो गई है। इस कारण करोड़ों की वन संपदा और जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंच रहा है। यही नहीं इस आग का सबसे अधिक फर्क नए पेड़-पौधों पर पड़ रहा है। जंगलों में पौधरोपण के नाम पर तो हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन पौधरोपण के बाद पौधों की स्थिति क्या है, इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। जंगलों में आग की घटनाओं से ग्रामीणों के सेब के पौधों और घास की टोलियां भी भेंट चढ़ जाती हैं। रात के समय आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर विभाग भी शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है। विभाग मात्र पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा कर अपना पल्ला झाड़ रहा है। विभाग और पुलिस ने बीते कई वर्षों से शायद ही एक भी शरारती तत्व के खिलाफ कार्रवाई की हो। विभाग को चाहिए कि आग लगाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।



शरारती तत्व रात के समय में जंगलों में आग लगाते हैं। इस कारण उन्हें पकड़ना मुश्किल होता है। विभाग की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाती है। यदि कोई दोषी पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - चमन कपूर, डीएफओ लूहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article