फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire incident in chopal nanahar village

चौपाल के ननाहर में दुकान और स्टोर जले

Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत ननाहर के बदलावग में सड़क के किनारे बना एक शेड आग की भेंट चढ़ गया। इसमें चार कमरे जलकर राख हो गए। यह पक्का शेड ध्यान सिंह काल्टा पुत्र रत्ती राम गांव चिंऊना तहसील चौपाल का है। शेड के एक कमरे में दर्जी की दुकान भी थी। इसके अलावा ध्यान सिंह का बेटा बलबीर सिंह किराना की दुकान चलाता था। इसके अलावा शेड में दो अन्य छोटे स्टोर थे।
विज्ञापन

यह अग्निकांड रविवार सुबह करीब पांच बजे पेश आया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया कि आग लगने से चार कमरे जल गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है। संबंधित पटवारी को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed