फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire case in balsan dhagagi, one women singe

रामपुर बुशहर: बलसन के धगाली में घासनियों में लगी आग, महिला झुलसी

Thu, 16 Feb 2023 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
fire case in balsan dhagagi, one women singe
बलसन क्षेत्र की धगाली पंचायत में घासनियों में लगी भीषण आग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जिला शिमला में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोहड़ू और रामपुर के बाद वीरवार को बलसन क्षेत्र की धगाली पंचायत में घासनियों में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है तो वहीं कई लोग झुलसने के साथ ही गिरकर घायल भी हुए हैं। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। स्थानीय निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आग पहले घासनी में लगी जो कुछ ही समय में लोगों के सेब के बगीचों तक फैल गई। क्षेत्र के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

इस दौरान स्थानीय महिला बेलमू देवी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य लोग भी आग की चपेट में आने से झुलसे हैं। इसके साथ ही कई लोगों को गिरने से भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


अग्निकांड में सैकड़ों सेब के पौधे भी जलकर राख हो गए। इसके अलावा ब्रह्मानंद शर्मा, मोहनलाल, देवीराम और कुंदन सिंह के सेब के सैकड़ों सेब पौधे जल गए हैं। इसके अलावा अभिराम के दो शेड और घास की टोलियां भी जल गई। इसमें सूरतराम को गंभीर चोटें आई है। बता दें कि इन दिनों सूखे के कारण घासनियों और जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससेे बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है तो वहीं सेब के बगीचों के साथ ही लोगों की संपत्ति भी जलकर राख हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed