फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire broke out in the forest of Purvni village, hundreds of apple and other fruit plants destroyed

Rampur Bushahar News: पूर्वनी गांव के जंगल में लगी आग, सेब और अन्य फलों के सैकड़ाें पौधे नष्ट

Fri, 04 Jul 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest of Purvni village, hundreds of apple and other fruit plants destroyed
पूर्वनी गांव के साथ लगते जंगल में फैली आग। संवाद
पांच बागवानों के 169 फलदार और बिना फलदार पौधे चढ़े आग की भेंट
विज्ञापन


प्रभावित बागवानों ने सरकार और प्रशासन से लगाई राहत की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के पूर्वनी गांव के जंगल में आग ने भारी तबाही मचाई। इसमें पांच बागवानों के सैकड़ों सेब, न्योजा और अन्य फलदार पौधे नष्ट हो गए हैं। बागवानों को 41 लाख से अधिक की क्षति पहुंची है। प्रभावित बागवानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है। पूर्वनी गांव के साथ लगते जंगल में वीरवार दोपहर बाद अचानक आग भड़क गई। जंगल में फैली आग की चपेट में आने से पूर्वनी गांव के बागवानों के सेब, नाशपाती, न्योजा और चुल्ली के पौधे भी आ गए। हालांकि, आग से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस घटना से बागवानों को 41 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। आग तेजी से फैलती हुई गांव की तरफ पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग की टीम रात भर आग पर काबू पाने के कार्य में जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इन बागवानों को हुआ नुकसान
इस घटना में पूर्वनी गांव के राजन सिंह के सेब और न्योजा के 44 पौधों को क्षति पहुंची है। इनका 18 लाख लाख का नुकसान आंका गया। शेष कुमार के 38 सेब के फलदार और बिना फलदार पौधों का 8.60 लाख का नुकसान आंका गया है। विजय बहादुर के सेब, नाशपाती, चुल्ली और न्योजा के 37 पौधों का 8.80 लाख, भगवान सिंह के 35 सेब के पौधों का चार लाख और धर्मजीत सिंह के 15 सेब के पौधों का 2 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। प्रभावित बागवानों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और बागवानी विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रशासन को भेजी रिपोर्ट
राजस्व विभाग के कानूनगो कल्पा बाबू राम ने बताया कि पूर्वनी में आग से सेब सहित अन्य पौधों को नुकसान हुआ है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। पांच बागवानों को कुल 41.40 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article