{"_id":"68246ef0108a85b82b0967b9","slug":"fir-will-be-lodged-for-stealing-water-from-boktu-irrigation-canal-in-kothi-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-134939-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोठी में बोक्टु सिंचाई नहर से पानी चोरी करने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोठी में बोक्टु सिंचाई नहर से पानी चोरी करने पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
नहर से पानी चोरी करने पर ग्रामीण होंगे जिम्मेदार : महेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के बोक्टु सिंचाई नहर से पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नहर के पानी का सही तरीके से वितरण न होने के कारण ग्रामीणों को सिंचाई करने में दिक्कतें आ रही हैं। कई लोग नहर का पानी चोरी कर सिंचाई करते हैं। इस कारण कई किसानों को सूखे जैसी स्थिति से सामना करना पड़ रहा है। बोक्टु सिंचाई नहर कमेटी ने एसडीएम के साथ पिछली बैठक में निर्णय लिया था कि यदि कोई ग्रामीण नहर से पानी चोरी करता है, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीणों पर रहेगी। उपप्रधान महेश माथस ने कोठी के सभी ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे पानी का उपयोग केवल तभी करें, जब उनकी निर्धारित तिथि हो। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नहर के पानी का समान वितरण सुनिश्चित करने और पानी की चोरी को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। उपप्रधान ने कहा कि सभी ग्रामीणों से सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सभी को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। पानी की चोरी से अन्य किसानों को परेशानी होती है और अब इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। संवाद