{"_id":"64e8e748470fcb92f90c704e","slug":"fine-on-tax-thieft-in-kinnor-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-4534-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जीएसटी चोरी पर वसूला सात लाख दो हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जीएसटी चोरी पर वसूला सात लाख दो हजार रुपये जुर्माना
Fri, 25 Aug 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में निरीक्षण के दौरान एक वाहन में सवार दो लोगों से जीएसटी चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग ने दोनों से 22 कैरेट का लगभग 2035 ग्राम सोना बरामद किया है। कर चोरी के मामले में सात लाख दो हजार 80 रुपये जुर्माना वसूला है।
सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग किन्नौर एवं स्पीति क्षेत्र सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में गत वीरवार को विभाग की टीम निरीक्षण कर रही थी। जीएसटी कर की चोरी करने पर दिल्ली के दो लोगों से 7 लाख 2 हजार 80 रुपये जुर्माना वसूला गया है। टीम ने एक गाड़ी का निरीक्षण किया जिसमें दिल्ली के दो व्यक्ति सवार थे। उनके पास एक काले रंग का बैग था। पूछताछ करने के उपरांत बैग की तलाशी ली तो सोने के आभूषण पाए गए, जिन्हें वे रिकांगपिओ बेचने आए थे। उनसे आभूषणों का बिल और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिसे वे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। जो दस्तावेज उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए, वे उन आभूषणों को जिला किन्नौर में लाने तथा बेचने से संबंधित नहीं थे। उनके पास से 22 कैरेट का लगभग 2035 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसका वास्तविक मूल्य एक करोड़ 17 लाख 1 हजार 250 रुपये है। विभाग ने उन्हें 7 लाख 2 हजार 80 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने मौके पर ही भुगतान कर दिया।