फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Financial assistance given to Anganwadi Center Baghi

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी केंद्र बाघी को दी सहायता राशि

Sun, 09 Mar 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance given to Anganwadi Center Baghi
एसबीआई शाखा बाघी  बाघी पंचायत के आंगनबाडी में एक लाख रूपये सहायता रा​शि भेंट करते हुए। संवार
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भारतीय स्टेट बैंक ने बाघी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र को 1,00,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह वित्तीय सहायता बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक वेद प्रकाश के सहयोग से क्षेत्रीय कार्यालय कसुम्पटी ने स्वीकृत की। इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना और केंद्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक बाघी राजेश कुमार, वार्ड सदस्य इंद्र नेगी, महिला मंडल उप प्रधान नीना ओकटा, सहायिका बेगमा खोलटा, आशा वर्कर रेखा रोहटा, सदस्य रंजीता नेगी, सविता नेगी और सनी रोहटा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। महिला मंडल प्रधान कल्पना खोलटा, उप प्रधान ग्राम पंचायत बाघी सौरव रोहटा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रक्षा रोहटा और सचिव ग्राम पंचायत बाघी देव वर्मा ने एसबीआई के इस समाजसेवी प्रयास की सराहना करते हुए बैंक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed