फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   festival

भगवान रघुनाथ की मंदिर वापसी के साथ सराहन दशहरा मेला संपन्न

Wed, 28 Oct 2020 06:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रघुनाथ की मंचखंडी से अपने मंदिर वापसी के साथ जिला स्तरीय दशहरे मेले का समापन हो गया है। बुधवार को चार देवताओं और देवलुओं के साथ रघुनाथ को रथ से मंदिर परिसर तक पहुंचाया गया, जहां से पालकी में रघुनाथ मंदिर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

रथ यात्रा में रघुनाथ के साथ देवता बसारा दत्तमहाराज, देवता नाग बोंडा, देवता लक्ष्मीनारायण मंझगांव और देवता निनसु धराली रघुनाथ मंदिर तक पहुंचे। रथयात्रा से पहले देवलुओं ने थोड़ी देर तक नाटी डालकर मेले का आनंद लिया। रथयात्रा और रघुनाथ के दर्शन को सराहन और आसपास के लोग भी जुटे। तीन दिन मेला भले ही न लगा हो, लेकिन आखिरी दिन काफी लोग रघुनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों ने बाहर से आए देवताओं का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

रघुनाथ मंचखंडी की वापसी से पहले आरती की गई। उसके बाद रथयात्रा शुरू की गई, तो लोग रघुनाथ के दर्शन को काफी उत्सुक दिखे और जय श्रीराम के नारों के साथ रघुनाथ को रथ और पालकी से मंदिर तक पहुंचाया गया। राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी भजन के साथ नाचते गाते मंदिर परिसर तक पहुंचाया गया। रथ यात्रा में महिलाओं ने भी रथ खींच कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार डीसी नेगी, न्यास सहायक अधिकारी मदन, भगत सिंह, भीमाकाली मंदिर के मुख्य पुजारी पूर्ण चंद शर्मा, गूर सोहन लाल, शीशी राम मेहता, उपप्रधान गीतादत्त, देवलुओं सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed