{"_id":"5d30a15e8ebc3e6ca72d5001","slug":"festival-rampur-hp-news-sml3008686155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय पारंपरिक रामपुरी मेला संपंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय पारंपरिक रामपुरी मेला संपंन
विज्ञापन
जिला स्तरीय रामपुरी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए उपस्थित लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। जुब्बल तहसील में जिला स्तरीय पारंपरिक रामपुरी मेला वीरवार को देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हो गया है। तीन दिवसीय मेले में देवता शाड़ी बनाड़ महाराज विशेष रुप से उपस्थित रहे। मेले के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें लोक कलाकारों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
पारंपरिक मेला का आरंभ मंगलवार 16 जुलाई को देवता शाड़ी बनाड़ महाराज के आगमन के साथ हुआ। मेले में देवता संग देवलुओं का पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। तीन दिनों तक देवता महाराज मेले में उपस्थित रहे। वीरवार को देवता की विदाई के साथ मेले भी संपन्न हो गया है। मेले में लोक कलाकार एसी भारद्वाज, सुनील शर्मा, दलीप सिरमौरी और पूनम सरमैईक ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान धरोहर डांस ग्रुप के कलाकारों ने पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मेले में दिन पर उपस्थित रहे।
मेला कमेटी के अध्यक्ष चंद्र चौहान, महासचिव विनोद शर्मा, सचिव हिमांशु पिरटा, कोषाध्यक्ष बंटी मोकटा, प्रेस सचिव हेम राज घेजटा ने बताया कि रामपुरी मेला पारंपरिक रुप से हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी मेले का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। देवता शाड़ी बनाड़ की विदाई के साथ मेले का समापन हुआ है। मेले में लोगों के मनोरंजन किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन भी किया गया था।