Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Felicitation ceremony at Government Senior Secondary School, Duttnagar on Monday

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन पर होनहार किए सम्मानित

Mon, 17 Nov 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Felicitation ceremony at Government Senior Secondary School, Duttnagar on Monday
दत्तनगर स्कूल में खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित। संवाद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में सोमवार को सम्मान समारोह
विज्ञापन

12वीं कक्षा के चिराग ने इटानगर में राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने की। समारोह में कक्षा 12वीं के चिराग को इटानगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया। नौवीं कक्षा की अंशिका सानी को एचपीसीए महिला अंडर-23 टीम में चयनित होने और तिरुवनंतपुरम में होने वाले अंतरराज्यीय टी-20 प्रैक्टिस मैचों में भाग लेने पर बधाई दी गई। इसके अलावा सातवीं कक्षा के रुद्र प्रताप राणा को चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर -14 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने और राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। कक्षा सातवीं के कृष्ण डोगरा को इसी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है। कक्षा नौवीं की अन्वी को ऊना में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। राज्य स्तर की हैंडबॉल अंडर-14 बालिका और अंडर-19 बालक, फुटबॉल अंडर-19 बालक और एथलेटिक्स अंडर-19 प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी जिला शिमला का उत्साहपूर्वक प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों की भागीदारी ने विद्यालय की खेल उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की सराहना की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य डॉ. विनोद मेहता, देवेंद्र लक्टू, बृज लाल ठाकुर, कामराज हस्टा और बंदू मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article