{"_id":"67b9be637106f7174509557d","slug":"father-and-son-injured-in-road-accident-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-130320-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फेहनीधार में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाप-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फेहनीधार में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाप-बेटा घायल
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद पिता विशंभर आईजीएमसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत फेहनीधार में एक बाइक दुघर्टनाग्रस्त होने से बाप और बेटा घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पिता को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को अभिषेक निवासी शिंगला तहसील रामपुर अपने पिता विशंभर दत्त के साथ बाइक नंबर एचपी 06 93460 पर जा रहे थे। फेहनीधार में अपर डकोलढ़ के पास बाइक ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर जा गिरी। उन्हें चोटें आईं और इलाज के लिए खनेरी अस्पताल पहुंंचाया गया। विशंभर दत्त को गंभीर हालत में खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने पुष्टि की है।