फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmers were informed about the balanced use of fertilizers.

Rampur Bushahar News: किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग की दी जानकारी

Sat, 25 Apr 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers were informed about the balanced use of fertilizers.
ठियोग की ग्राम पंचायत देहंना में किसानों को उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल बारे किया प्रशिक्षित।
सीपीआरआई के वैज्ञानिकों ने देहंना में किया प्रशिक्षित
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। देश-प्रदेश में संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए देहंना पंचायत में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया।
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) की ओर से आयोजित शिविर में वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बनाए रखते हुए फसल उत्पादकता बढ़ाना रहा। विशेषज्ञों ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यावहारिक समाधान बताए।
विज्ञापन

आईसीएआर-सीपीआरआई के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने मिट्टी परीक्षण, पोषक तत्वों के संतुलन और रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग पर जोर दिया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने रासायनिक, जैविक और जैव उर्वरकों की भूमिका समझाते हुए किसानों को कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट और जैव उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। डॉ. आलोक कुमार ने एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन पर बल देते हुए बताया कि जैविक और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग से उत्पादन और आय दोनों बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दलामू ने क्षेत्र के लिए उपयुक्त आलू की किस्मों की जानकारी दी, जबकि डॉ. अविनाश राय ने पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed