{"_id":"668e7f614c6996f76702873a","slug":"fare-fixed-for-apple-markets-of-country-and-state-from-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118587-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड से देश-प्रदेश की सेब मंडियों के लिए किराया हुआ तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड से देश-प्रदेश की सेब मंडियों के लिए किराया हुआ तय
विज्ञापन
यूनिवर्सल कार्टन के लागू होने से इस बार 11 रुपये प्रति पेटी की कटौती, एसडीएम मनमोहन ने सेब सीजन से पूर्व सड़कों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल के विभिन्न स्थानों से प्रदेश और बाहरी राज्यों की सेब मंडियों के लिए इस बार 11 रुपये की कटौती प्रति पेटी की गई है। बागवानों के लिए यह राहत की खबर है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया है। बैठक में क्षेत्र के बागवान, ट्रक और पिकअप यूनियन के सदस्य सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि सेब सीजन से पूर्व लोक निर्माण विभाग को सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में यूनिवर्सल कार्टन को देखते हुए इस बार पेटियों के भाड़े में 11 रुपये की कटौती करने का निर्णय लिया गया। अब नए भाड़े के अनुसार, रैमू, टिकरी-कैंची, शोहज, चकलोट, बढ़गई, बाहवा, कथांडा स्टेशन से निरमंड सब्जी मंडी के लिए 16 रुपये, खेगसू के लिए 32 रुपये, नारकंडा 46 रुपये, लाफुघाटी 52 रुपये, शिमला 60 रुपये, सोलन के लिए 68 रुपये प्रति पेटी भाड़ा तय किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ के लिए 80 और दिल्ली का भाड़ा 103 रुपये प्रति पेटी तय किया गया है। वहीं, अरसु, धार, चुनागई, मातला, खनीधार, बुहनी, निशानी और खनोटा से निरमंड सब्जी मंडी 17 रुपये, खेगसू 34 रुपये, नारकंडा 48 रुपये, लाफुघाटी 54 रुपये, शिमला 62 रुपये, सोलन 70 रुपये भाड़ा तय किया गया। यहां से चंडीगढ़ 82 और दिल्ली का भाड़ा 105 रुपये प्रति पेटी किराया लगेगा।
इन क्षेत्रों से किराया तय
सराहन, थारला से निरमंड सब्जी मंडी 22 रुपये, खेगसू 44 रुपये, नारकंडा 58 रुपये, लाफुघाटी 64 रुपये, शिमला 72 रुपये, सोलन 80 रुपये, चंडीगढ़ 92 रुपये और दिल्ली का भाड़ा 115 रुपये रहेगा। बांदल, शारवी, कुटानाला, शारशाह से निरमंड सब्जी मंडी 23 रुपये, खेगसू 47 रुपये, नारकंडा 61 रुपये, लाफुघाटी 67 रुपये, शिमला 74 रुपये, सोलन 82 रुपये, चंडीगढ़ 94 और दिल्ली का भाड़ा 117 रुपये प्रति पेटी रहेगा।
बागीपुल, डीम, डमेहली, पजेंडा से निरमंड सब्जी मंडी 18 रुपये, खेगसू 37 रुपये, नारकंडा 51 रुपये, लाफुघाटी 57 रुपये, शिमला 65 रुपये, सोलन 73 रुपये, चंडीगढ़ 85 और दिल्ली का भाड़ा 108 रुपये रहेगा। उरटु, लांज, घाटु से निरमंड सब्जी मंडी 22 रुपये, खेगसू 44 रुपये, नारकंडा 58 रुपये, लाफुघाटी 64 रुपये, शिमला 72 रुपये, सोलन 80 रुपये, चंडीगढ़ 92 और दिल्ली का भाड़ा 115 रुपये रहेगा।
विज्ञापन
जाओं, शारनी, धारा से निरमंड सब्जी मंडी 21 रुपये, खेगसू 42 रुपये, नारकंडा 56 रुपये, लाफुघाटी 62 रुपये, शिमला 70 रुाये, सोलन 78 रुपये, चंडीगढ़ 90 और दिल्ली का किराया 113 रुपये रहेगा। धारा सरगा से खेगसू 44 रुपये, नारकंडा 58 रुपये, लाफुघाटी 64 रुपये, शिमला 72 रुपये, सोलन 80 रुपये, चंडीगढ़ 92 और दिल्ली का भाड़ा 115 रुपये रहेगा। कुशवा, खरगा, तुनन से खेगसू 41 रुपये, नारकंडा 55 रुपये, लाफुघाटी 61 रुपये, शिमला 69 रुपये, सोलन 77 रुपये, चंडीगढ़ 89 और दिल्ली का भाड़ा 112 रुपये रहेगा। दुराह, सराहर, लोट, नित्थर, झली, धमाह से खेगसू 29 रुपये, नारकंडा 43 रुपये, लाफुघाटी 49 रुपये, शिमला 57 रुपये, सोलन 65 रुपये, चंडीगढ़ 77 और दिल्ली का भाड़ा 100 रुपये रहेगा।