फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fairwell party clelebreted in dav school kokhai

श्रेया मिस, सुजल चौको मिस्टर डीएवी का खिताब

Thu, 28 Apr 2022 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
fairwell party clelebreted in dav school kokhai
डीएवी स्कूल कोटखाई में बने मिस्टर व मिस डीएवी को सम्मानित करते प्रधानाचार्य - फोटो : RAMPUR-HP
कोटखाई (रोहड़ू़)। डीएवी स्कूल कोटखाई में बुधवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मिस्टर और मिस डीएवी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित हुईं। समारोह में बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अनुभव साझा किए। मिस्टर और मिस डीएवी स्पर्धा का आयोजन तीन चरणों में किया गया। इसमें जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह में श्रेया चौहान को मिस और सुजल चौहान को मिस्टर डीएवी के खिताब से नवाजा गया। मालविका सूद को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी, अरमान चौहान को ऑल राउंडर, हर्ष चौहान को मिस्टर स्टाइलिश, एंजेल राज्टा को मिस स्टाइलिश के खिताब से नवाजा गया। शिक्षा भारद्वाज और अरुण चंदेल ने इसमें निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

स्कूल के सभी अध्यापकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करनी होगी। इसके साथ ही अपने समय का सदुपयोग भी करना चाहिए। उन्होंने आयोजन के लिए ग्यारहवीं कक्षा और अध्यापक अमन खमाइक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed